Motherhood University
Enlightening World

MHU News & Events Feed

मदरहुड विश्वविद्यालय, रुड़की के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा द्वारा पुस्तक ‘सोशियोलॉजी ऑफ सोशल चेंज एंड डेवलपमेंट’ का औपचारिक विमोचन किया गया।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर माननीय कुलपति ने (डॉ.) अलका रानी द्वारा रचित  इस पुस्तक की अकादमिक गुणवत्ता, विषय-वस्तु की व्यापकता तथा समसामयिक प्रासंगिकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में सामाजिक परिवर्तन एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण समाजशास्त्रीय अवधारणाओं और दृष्टिकोणों को सरल, व्यवस्थित एवं सार्थक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कुलपति  ने कहा कि यह पुस्तक समाज में हो रहे परिवर्तन और विकास की प्रक्रियाओं को समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से समझने में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कृति समाजशास्त्र के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं विद्वानों के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक संदर्भ ग्रंथ के रूप में कार्य करेगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) नरेंद्र शर्मा ने प्रो. (डॉ.) अलका रानी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों को निरंतर ऐसे सार्थक अकादमिक लेखन एवं प्रकाशन के माध्यम से समाज और शिक्षा जगत में योगदान देना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान, चिंतन एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिल सके।
इस विमोचन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. श्रीपाल चौहान, सह-आचार्य डॉ. राजीव एवं डॉ. रचना, तथा सहायक आचार्य श्री अमित, श्रीमती आरती भट्ट, सुश्री मोनिका एवं श्री अर्पित सहित अन्य गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।